February 11, 2026

दिग्विजय ने नीतीश को लिखा पत्र, भोपाल से बिहारी छात्रों व मजदूरों को बुला लें

CENTRAL DESK : मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बिहार के छात्रों सहित अन्य लोगों की समस्या उठाते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार सरकार से अनुरोध किया कि वह अपने लोगों की मूल राज्य में सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ समन्वय करे। कांग्रेस नेता ने सीएम नीतीश कुमार को सोमवार को लिखे पत्र में कहा है कि मैं मध्यप्रदेश में फंसे बिहार के 1800 छात्रों और मजदूरों की सूची संलग्न कर रहा हूं। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी हैं एवं गंभीर परेशानियों के चलते बिहार अपने गांव जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘मेरा आपसे अनुरोध है कि भोपाल के फंसे इन बिहारी छात्रों और मजदूरों को वापस बुलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित करके उनकी वापसी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने का कष्ट करें।’ दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र की प्रति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव आई एस बैंस को भी भेजी है।

You may have missed