फतुहा : बिहार पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान
फतुहा। शुक्रवार को बिहार पुलिस सर्विस एसोसिएशन के तरफ से कोरोना से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान दिया है। यह अंशदान 8.50 लाख रुपये की चेक के रुप में दी गई है। इस बात की जानकारी एसोशिएशन के अध्यक्ष एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने दी है। इस कदम को फतुहा पुलिस अनुमंडल के सभी पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने एसोसिएशन टीम को बधाई देते हुए स्वागत योग्य कदम बताया है।

जमीन नापी के विवाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, दो गंभीर रुप से घायल
फतुहा। शुक्रवार को सुबह कोल्हर गांव में जमीन मापी के विवाद में दो गुटों के बीच खूब लाठी-डंडे व चापाकल के हैंडिल भांजे गये। इस घटना में जहां एक गुट के धर्मेंद्र पासवान लाठी डंडे की मार से गंभीर रुप से घायल होकर पटना के लिए रेफर हो गया। वहीं दूसरी गुट के ललिन्द्र पासवान चापाकल के हैंडिल से जख्मी होकर घायल हो गया। दोनों गुटों के तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

