पटना : बीच सड़क पर टेम्पो पलटी, अखबार हॉकर की मौत, चार अन्य घायल।

फतुहा। शनिवार को सुबह मकसुदपुर गांव के पास स्टेट हाइवे पर सवारियों से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। जहां इस घटना में फतुहा से खुसरुपुर अखबार ले जा रहे हॉकर महेन्द्र प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गए, वहीं इस टेम्पो पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पीएचसी लाया गया। हॉकर महेन्द्र प्रसाद की हालत अधिक दयनीय रहने के कारण तत्काल पटना के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। चार अन्य घायलों में हरदास बिगहा के अशोक कुमार, विधिपुर के विकास कुमार, संजीत कुमार तथा जेठुली के रीता देवी का इलाज पीएचसी में कराया गया। हॉकर 65 वर्षीय महेन्द्र प्रसाद मुल रुप से फतुहा के दरिया पुर मुहल्ले के रहनेवाले थे तथा काफी अरसे से खुसरुपुर में अखबार वितरण का काम कर रहे थे। उनके मौत की खबर से फतुहा तथा खुसरुपुर के अखबार से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी। अखबार से जुड़े लोग तथा परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

You may have missed