December 11, 2025

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों के नाम साझा करेंगे विडियो संदेश

CENTRAL DESK : नरेन्द्र मोदी कल शुक्रवार की सुबह 9 बजे विडियो संदेश देंगे। मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले पीएम मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना के चलते देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि था कि जो जहां हैं, वहीं रहें। यह लॉकडाउन आपके भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने लोगों से किसी भी कीमत पर घर के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का संकल्प जो हमने लिया था उसकी सिद्धी के लिए भारत के लोगों ने योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जरूरी की सेवाएं जारी रहेंगी। जैसे अस्पताल, दूध, सब्जी और दवाई दुकान। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को अंधविश्वास और अफवाहों से बचने की भी सलाह दी थी।

You may have missed