February 17, 2026

बड़ी खबर-लॉक डाउन की अवधि नहीं बढ़ाएगी केंद्र सरकार,कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली।(सेंट्रल डेस्क) कोरोना संक्रमण के खतरों के मद्देनजर पूरे देश में लगाए गए लॉक डाउन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज बयान दिया है कि केंद्र सरकार का लॉक डाउन की अवधि को आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।विदित हो कि विगत दो दिनों से केंद्र सरकार द्वारा लॉक डाउन की अवधि विस्तारित किए जाने की चर्चाएं विभिन्न माध्यमों से चल रही थी।अब इस विषय पर कैबिनेट सेक्रेटरी के बयान के आने के बाद विराम लगने के आसार पैदा हो रहे हैं।यह खबर लॉक डाउन के दौरान देशभर में घरों में कैद लोगों के लिए एक सुकून भरी खबर है।साथ ही इस खबर से लोगों के बीच इस राहत का संचार होना भी संभव है कि कोरोला का खतरा देश के लिए धीरे धीरे कम हो रहा है।ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 24 मार्च से 21 अप्रैल तक कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर पूरे देश में राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन का घोषणा किया था।मौजूदा लॉक डाउन आगामी 14 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।मगर इधर दो दिनों से विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म्स पर लॉक डाउन की अवधि मई के अंत तक विस्तारित किए जाने की अफवाहों ने जोर पकड़ा था।परंतु कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गोवा के द्वारा आज दिए गए बयान में एक हद तक उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।कैबिनेट सेक्रेटरी ने दिए गए बयान में कहा है कि सरकार का फिलहाल लॉक डाउन को बढ़ाने के कोई इरादा नहीं है। अब ऐसी अफवाहों को देखकर वे खुद हैरत में हैं।

You may have missed