August 26, 2026

पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पुलिस जिप्सी में टक्कर,कई पुलिसकर्मी घायल,एम्स में कराया गया एडमिट

पटना/फुलवारीशरीफ(अजित यादव)पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है । शिवाला नौबतपुर रोड में तेज रफ्तार पिक अप ने जिस मजदूर को कुचला था उसे एम्स में देखने और आवश्यक कागजी करवाई करने जा रही जनीपुर थाना की पुलिस जिप्सी को एम्स के सामने ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। स्कॉर्पियो और पुलिस जिप्सी में टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दिया । दुर्घटना के बाद लोग दौड़े और पुलिस जिप्सी में घायल पुलिसकर्मियों को आनंन फानन एम्स ले गए । जानीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी पंचम कुमार के साथ कई पुलिस वाले फरीदपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल का बयान लेने एम्म्स जा रही थी । एम्स से थोड़ी ही दूर पहले वही पुलिस वाले खुद सड़क दुर्घटना में घायल होकर एम्स में अपना इलाज कराने पहुंच गए । दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस पहुंची और स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया। एसएचओ फुलवारी और जानीपुर ने बताया कि पुलिस जिप्सी पर सवार दो होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं जिनका एम्स में इलाज हो रहा है।

You may have missed