September 8, 2026

दरभंगा में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी के विभिन्न ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने की छापेमारी,महकमे में मचा हड़कंप..

पटना।आर्थिक अपराध इकाई ने भ्रष्टाचारि के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा में पदस्थापित एक प्रखंड विकास पदाधिकारी के विभिन्न ठिकानों पर आज छापेमारी की है. बताया जाता है कि प्रखंड विचार पदाधिकारी के खिलाफ पहले से ही आय से धिक संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली थी.दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की। टीम घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही हैदरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. आनंद कुमार विभूति के दरभंगा स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की। सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित आवास पर पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की टीम घर के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी लेने में जुटी है। टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है। छापेमारी की कार्रवाई से आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम मंगलवार सुबह बहादुरपुर बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के किराए के आवास पर पहुंची। टीम ने घर की तलाशी शुरू कर दी है। आवास के विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। ईओयू की कार्रवाई के दौरान टीम के अधिकारी घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

किस मामले में हुई छापेमारी, अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल टीम की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार विभूति के आवास पर यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है। कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।छापेमारी किस मामले से जुड़ी है और जांच के दौरान टीम को क्या-क्या मिला है, इसकी जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

You may have missed