राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर अनोखा तोहफा!
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वालों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। लालू जी के दीवानों ने उनके इस खास दिन को बेहद ‘वजनी’ तरीके से सेलिब्रेट किया। लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने उन्हें पूरे 79 किलो का एक विशाल लड्डू भेंट किया। पटना से लेकर पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं और ‘लालू के दीवानों’ में भारी उत्साह देखने को मिला। राजनीति के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक, लालू जी के लिए समर्थकों का यह खास ‘स्वीट सरप्राइज’ और अनोखा अंदाज हर तरफ खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


