September 13, 2026

बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का बड़ा प्रहार!

पटना। हाजीपुर नगर परिषद के लेखापाल मनीष कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की ताबड़तोड़ छापेमारी।
क्या है पूरा मामला?
​208% अधिक संपत्ति: वैध आय से लगभग 208.57% अधिक की संपत्ति का खुलासा। ₹2 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई: शुरुआती जांच में ₹2,02,31,500 की अवैध संपत्ति का अनुमान।
​2 ठिकानों पर रेड
विशेष न्यायालय से वारंट के बाद हाजीपुर के बागमली आवास और कार्यालय परिसर में EOU की टीमें खंगाल रही हैं दस्तावेज।
​’जीरो टॉलरेंस’ का संदेश
स्थानीय निकायों में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। तलाशी पूरी होने के बाद बैंक खातों, निवेश और अचल संपत्तियों का पूरा ब्योरा सामने आएगा।

You may have missed