गिरफ्तारी के डर से कोर्ट पहुंचे खान सर! पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए लगाई अर्जी; जानें क्या है पूरा मामला

पटना। बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर आ रही है। पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट के मामले में फंसे मशहूर शिक्षक खान सर (Khan Sir) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया है। सोमवार को खान सर की लीगल टीम ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के लिए याचिका दायर कर दी है। इससे पहले, शनिवार को उनके सरेंडर करने की अफवाहों के चलते कोर्ट परिसर में भारी गहमागहमी देखी गई थी। यह पूरा विवाद बीती 2 जून की रात का है, जब पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान (Khan Global Studies) के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की थी। इस हंगामे के दौरान आत्मरक्षा का हवाला देते हुए खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों (प्रदीप और तारकेश्वर) ने हवाई फायरिंग की थी। पुलिस ने फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस एफआईआर के मुताबिक, पूछताछ में गार्ड्स ने बयान दिया कि खान सर के कहने पर उन्होंने गोली चलाई थी। एफआईआर में आरोप है कि खान सर ने कहा था- “तुम गोली चलाओ, बाकी मैं देख लूंगा।” पुलिस ने खान सर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या के प्रयास का उकसावा) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, जो कि गैर-जमानती है।

You may have missed