राजधानी पटना के दीघा इलाके में भूमि कब्जा को लेकर दो गुटों के बीच टकराव,खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन,भय तथा दहशत का माहौल…
पटना। राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी आम बगीचा के पास भूखंड को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव की सूचना प्राप्त हुई है।बताया जाता है कि दीघा आम बगीचा के पास स्थित एक बड़े प्लॉट पर कब्जे के लिए अवैध हथियारों तथा लाव- लश्कर के साथ दो पक्ष पहुंचे हुए थे.दोनों गुटों के बीच उस प्लॉट पर कब्ज के लिए जोर आजमाइश हो रही थी.बड़ी संख्या में अपराधियों तथा अवैध हथियारों के एकत्र होने से इलाके में भय तथा दहशत माहौल प्राप्त हो गया है. बताया जाता है कि एक पक्ष बोरिंग रोड स्थित एक प्रतिष्ठित दवाखाने के मालिक से जुड़े लोगों का हैं.वहीं दूसरा पक्ष राजधानी पटना के बेऊर इलाके के प्रॉपर्टी डीलर,जिसके ऑफिस में फायरिंग तथा हत्या की घटना हो चुकी है,का बताया जाता है।प्लॉट पर अवैध कब्जे के लिए बड़ी संख्या में अपराधियों के जुटे होने की सूचना से प्रशासन भी हरकत में आ चुकी है.उल्लेखनीय है की राजधानी पटना में भूमि माफिया का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. विगत एक दशक के दौरान राजधानी पटना के अपराध जगत में भूमि कब्जे को लेकर फायरिंग की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इस दौरान भूमि विवाद में सैकड़ो लाशे गिर चुकी हैं। दीघा के मिथिला कॉलोनी स्थित इस बड़े भूखंड पर कब्जे के लिए दोनों पक्षों के बीच कभी भी हिंसक टकराव हो सकता है।जिसके मद्देनजर स्थानीय प्रशासन को समय रहते हैं कार्रवाई करने की आवश्यकता है।


