February 12, 2026

अविनाश पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष घोषित

पटना सिटी। आम आदमी पार्टी पटना साहिब विधानसभा एरिया की बैठक मालसलामी स्थित नगला देवी स्थान पर पर हुई। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार की उपस्थिति में अविनाश सिन्हा को कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से विधानसभाध्यक्ष के रूप में चुना। अभिषेक यादव और रणधीर कुमार को उपाध्यक्ष और गुलफिशा यूसुफ को सचिव चुना। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बैठक में में दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष साधुशरण चौधरी, जिला सचिवालय प्रभारी जितेंद्र सिंह, जिला सोशल मीडिया से सौरभ शर्मा, अजय ठाकुर, प्रकाश सिन्हा, धर्मेंद्र सिन्हा, रोहित कुमार, दीपक कुमार, परशुराम जी, सुमित पाण्डे आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता साधुशरण चौधरी ने की।

You may have missed