December 24, 2025

महावीर मंदिर ट्रस्ट वाले पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का निधन,शोक की लहर,

पटना। प्रदेश की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है महावीर मंदिर ट्रस्ट वाले पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल का राजधानी पटना में हार्ट अटैक से निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महावीर वात्सव अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उन्होंने 74 साल के उम्र में अंतिम सांस ली है। आईपीएस की सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद आचार्य किशोर कुणाल सामाजिक कार्यों से जुड़ गए जानकारी अनुसार ह्दय गति रुकने से निधन हो गया है। आचार्य किशोर कुणाल बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने पर परिवार के द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया। बता दें कि, किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गाँव में हुई । फिर उन्होंने पटना विश्वविद्यालय में इतिहास और संस्कृत का अध्ययन किया।1970 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। बाद में अपने करियर के मध्य में उन्होंने मास्टर डिग्री के लिए भी अध्ययन किया। जिसे उन्होंने 1983 में प्राप्त किया। उनके शिक्षकों में इतिहासकार आरएस शर्मा और डीएन झा शामिल थे। पिछले साल बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी की पुत्री समस्तीपुर के सांसद शांभवी चौधरी से उनके पुत्र सायन कुणाल का विवाह हुआ था।

You may have missed