वैशाली में महिला दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

वैशाली। बिहार के वैशाली में निगरानी विभाग का एक्शन हुआ है। हाजीपुर से एक महिला दारोगा को रिश्वत लेते हुए निगरानी ने गिरफ्तार किया है। 10000 रुपये नकद रिश्वत के साथ निगरानी विभाग ने दबोचा है। गिरफ्तार दारोगा का नाम पूनम कुमारी है। विशेष निगरानी की यह कार्रवाई डीएसपी उमेश रजक के नेतृत्व में हुई। बताया गया कि, हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र में आरोपी दारोगा किराए के मकान पर रहती थी। जहां अचानक ही निगरानी ने छापा मारा और गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। निगरानी की टीम पटना से आई थी और आरोपी दारोगा पूनम कुमारी को रंगे हाथ दबोच लिया। बताया गया कि एक केस के सिलसिले में गिरफ्तार महिला दारोगा द्वारा 10000 रिश्वत की मांग की गई थी। जिससे रिश्वत मांगी गई थी उस पीड़ित पक्ष ने ही निगरानी को सूचना दी थी। जिसके बाद निगरानी विभाग के द्वारा दारोगा की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया था। पूनम कुमारी की गिरफ्तारी तब की गई जब खास केमिकल लगे नोट पीड़ित पक्ष ने पूनम कुमारी के हवाले किया था। इसके बाद निगरानी की टीम ने आरोपी महिला दारोगा को दबोच लिया और अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, जिस समय पूनम कुमारी को गिरफ्तार किया गया वह अपने किराए के मकान में खाना बना रही थी। किचन से उसे गिरफ्तार किया गया। बता दे पूनम कुमारी हाजीपुर नगर थाना में बीते कुछ दिनों से पदस्थापित थी। मामले को लेकर पीड़ित सूचक पंकज कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेरी गाड़ी महुआ से रिजर्व करके तुर्की गयी थी। तुर्की से एक शव को लेकर कोहरा घाट पहुंची थी। जहां पर पंकज होटल के पास गाड़ी खड़ी कर सभी दाह संस्कार करने गए थे। वहां से लौटने के बाद छत पर लगभग 6 से 8 लोग थे, जो हंसी मजाक कर रहे थे। इसी बीच पानी फेंकने से करंट आ गया। जिसमें 6 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। मामले का आईओ पूनम कुमारी को बनाया गया। गाड़ी छुड़वाने के लिए मैडम जी को तीन दिन बाद नंबर लेकर फोन किया। उन्होंने डेरा पर बुलवाया और 50 हजार रुपए की डिमांड की। मैंने कहा 10 हजार रुपए दे देंगे उतना नहीं देंगे। इसके बाद 9000 उनको दिए और 10 दिनों तक दौड़े। इसी बीच दो दिनों पहले 12 तारीख को हम पटना गए। विजिलेंस वालों के यहां गए, वहां बताएं। इसके बाद आज सुबह में 10000 दिए और गिनने के लिए बोले, तब तक बिजनेस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।

 

You may have missed