October 23, 2026

पटना में आठ साल की बच्ची के साथ 15 वर्षीय पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी के बाकरगंज में 8 साल की बच्ची के साथ 15 वर्षीय पड़ोसी ने रेप किया। घटना 15 दिन पहले की है। इस दौरान आरोपी नाबालिग ने बच्ची के साथ दो बार घिनौनी हरकत की। घटना के बाद पास-पड़ोस के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो पीड़िता की मां ने कदमकुआं थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। आरोपी नाबालिग पर रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज हुआ। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। टाउन डीएसपी ने बताया कि नाबालिग की मेडिकल जांच कराई जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक 15 दिन पहले पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। बच्ची अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी उसे बुलाकर घर के पास ही गली में ले गया आैर गंदी हरकत की। मां जब लौटी तो उसे घटना के बारे में जानकारी मिली। पास-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने फिर उस बच्ची के साथ रेप किया।

You may have missed