November 28, 2025

बिहटा में वाहनों से जबरन वसूली करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचा

पटना। बिहटा में जबरन वसूली की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों हाइवे पर गाड़ियों से जबरन वसूली करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के कुलहरिया थाना क्षेत्र निवासी पप्पू कुमार, बिहटा थानाक्षेत्र के सिमरी गांव निवासी अंगद कुमार, गोखुलपुर गांव निवासी बिट्टू कुमार और बिशनपुरा गांव निवासी टुनटुन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से वसूली करने वाला रसीद और 460 रुपए नगद के अलावा कई दस्तावेज बरामद किया है। भोजपुर निवासी छठु प्रसाद साह अपने पिता के इलाज के लिए आरा से पटना टेंपू से PMCH जा रहे थे। इस दौरान बिहटा चौक के पास नगर परिषद और नगर निगम के नाम पर कुछ लोगों ने टेंपो को रोका और जबरन वसूली करने लगे। इसके बाद छठु प्रसाद ने तत्काल इसकी सूचना बिहटा पुलिस को दी, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बिहटा थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि कल बिहटा थाना को सूचना मिली कि आरा से एक व्यक्ति अपने पिता की इलाज के लिए पटना की ओर जा रहा था। इसी दौरान बिहटा चौक के पास कुछ लोगों के द्वारा नगर निगम और नगर परिषद के नाम पर जबरन वसूली करने के लिए गाड़ी को रोका गया और नोकझोंक की गई। इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 460 रुपए, नगद कई दस्तावेज और वसूली करने वाला रसीद को बरामद किया गया। हालांकि इसकी भी जांच की जा रही है कि दस्तावेज सही है या गलत। साथ ही बिहटा नगर परिषद से भी जानकारी लिया जा रहा है कि आखिरकार वसूली के क्या नियम कानून हैं, अगर अवैध रूप से वसूली किया जाएगा तो टेंडर भी रद्द किया जाएगा। साथ ही पीड़ित व्यक्ति के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed