सीतामढ़ी में घरेलू विवाद से परेशान महिला ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या, नदी में कूदकर दी जान
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक महिला ने अपने तीन बच्चो के साथ खुदकुशी कर ली। घटना बेला थाना अन्तर्गत श्रीरामपुर गांव की है। बताया गया कि घटना से पहले महिला इससे पहले अपने घर में आग लगा दी। फिर तीनों बच्चो के साथ गांव के पोखर में कूद गई। घटना मंगलवार के रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी संजीव साह की पत्नी मंजू देवी और उसके तीन बच्चे आर्यन, सुशांत और हिमांशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मृतका के पति लुधियाना में रहते है और वहां किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर मृतका मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मृतका के पिता ठागा साह ने बताया की बीती रात बेटी और दामाद की फोन पर बात हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया की उसकी छोटी बेटी और दामाद के साथ यह भी दामाद लुधियाना मे ही रहता है। शराब पीकर उल्टी करने के बाद विवाद बढ़ा था। किसी ने फोन कर बोला की आपका जीजा शराब पीकर मेरे घर में उल्टी कर दिया है। इसकी शिकायत छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन से कर दी। जिसके बाद फोन पर हुई विवाद के बाद उसने पहले घर में आग लगा दिया। इसके बाद तीनो बच्चो के साथ गांव के पोखर में जाकर छलांग लगा कर खुदकुशी कर लिया। बताया गया की, रात सिर्फ अगल बगल के लोगो को आग लगने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद से मृतका के परिजन सभी को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान आज सुबह में चारों का लाश पोखर में उपलता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और जितनी मुंह उतनी बात उठने लगीं। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया मंगलवार की देर शाम महिला का पति के साथ विवाद हुआ था। हत्या व आत्महत्या की बिंदु पर चल रही जांच चल रही है।


