November 28, 2025

गोपालगंज में श्राद्ध करने आए एक परिवार के चार लोग गंडक में डूबे, तलाश जारी

गोपालगंज। बिहार इन दिनों बाढ़ की समस्या झेल रहा है। नदी या अन्य जलाशयों में डूबकर मौत की घटनाएं भी हो रही हैं। इस बीच बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है। गंडक नदी में चार लोग डूब गए हैं। सभी एक की परिवार के बताए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से एसडीआरएफ को बुलाया गया है जो रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इधर परिजनों को यह आशंका सता रही है कि डूबने से सबकी मौत हो चुकी है। तभी श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गंडक के घाट पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान एक दूसरे को बचाने में डूब गए। घटना बैकुंठपुर थाना के बखरी गांव के पास मुंजा बोल्डर की की बताई जा रही है। एडीआरफ नदी में डूबे युवकों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक परिवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आज दसकर्म की रस्म थी। परिवार के लोग मुंडन और स्नान के लिए घाट पर जुटे हुए थे। सिर मुंडवाने के बाद सबों ने स्नान किया। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा तो अन्य लोग आगे बढ़े। किसी को गहराई का अंदाजा नहीं था। एक को बचाने की कोशिश करते चारों युवक डूब गए। किनारे खड़े अन्य लोग भी डर गए। घटना के वक्त कोई नाविक या गोताखोर मौके पर मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। इस बीच चार सदस्यों को डूब जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। डूबे हुए लोगों की तलाश जारी है। परििवार में एक की मौत के बाद चार लोगों के मौत की आशंका से उन्हें गहरा सदमा लगा है। आस पास के कई गांवों में मातम का माहोल बन गया है।

You may have missed