शिक्षा व रोजगार की मांग को लेकर रालोसपा ने निकाला प्रभात फेरी
पालीगंज। रालोसपा की ओर से शिक्षा व रोजगार की मांग को लेकर 24 जनवरी को आयोजित मानव कतार में खड़े होने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्ेश्य से स्थानीय बाजार में मंगलवार की सुबह प्रभातफेरी निकाला। पालीगंज बाजार में रालोसपा द्वारा “हमें चाहिए शिक्षा और रोजगार, इसलिए है मानव कतार” कार्यक्रम के सफलता के लिए कर्यक्रम प्रभारी पप्पू वर्मा के नेतृत्व में पूरे बाजार में प्रभातफेरी निकाला गया। मौके पर रालोसपा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ज्वाला स्वरूप ने बताया कि 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म दिवस पर हर पंचायत के एक विद्यालय पर रालोसपा की ओर से शिक्षा व रोजगार की मांग को लेकर मानव कतार लगाई जाएगी। वहीं ज्वाला स्वरूप ने बताया कि सरकार बच्चों को शिक्षा के बजाए विद्यालय में खिचड़ी व राशि उपलब्ध करवा जनता व बच्चों को ठगने का काम कर रही है। सरकार नहीं चाहती है कि हमारे नौनिहालों का भविष्य अच्छा हो। बेरोजगारी दर में तो बिहार आज दम तोड़ रहा है। वर्तमान रिपोर्ट के अनुसार बिहार का बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत बढ़ गई है। बेरोजगारी के चलते आज हमारे युवा भटक रहे हैं। आत्महत्या कर रहे हैं। मौजूदा सरकार फालतू के कार्यक्रम कर लोगों को ध्यान भटका रहा है। जब तक लोगों को शिक्षा व रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक उनका व बिहार का विकास संभव नहीं होगा।
मौके पर रालोसपा के पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, छात्र जिला अध्यक्ष प्रतीक कुशवाहा, राजीव रंजन, अभिषेक शर्मा, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता आशिक कुमार, विमलेश कुमार, रमेश प्रसाद, अशोक कुमार के अलावे सैकड़ों रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


