February 26, 2026

बिहार को लूटने वाले चाहे कितनी भी रैली करें एनडीए सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा : सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जनता के बीच जाकर जनता का समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को शिवहर में यह ऐलान किया था कि उनकी यात्रा समाप्त होने के बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं अब आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन संयुक्त रूप से 3 मार्च को गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रहा है। हालांकि अभी इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है लेकिन अभी से ही इस बड़ी रैली की चर्चाएं शुरू हो गई है। इसी बीच बुधवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव की इस रैली पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सम्राट ने कहा कि ये लोग लुटेरे हैं और बिहार के लुट के पैसे से बिहार भ्रमण पर निकले हैं। एक लुटेरा जो देश को लुटने वाला है वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं और दूसरे लुटेरे बिहार में घूम रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी द्वारा बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसी बात कह रहे हैं तो उन्हें पहले यह भी मानना चाहिए कि 2015 का चुनाव गलत था। वहीं पटना में हो रहे बीजेपी के कॉन्क्लेव पर सम्राट ने कहा कि मोदी का मतलब है मास्टर ऑफ डेवलपिंग इंडिया है। जिन्होंने भारत के संस्कृति, गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाया। भारत के गरीबों के सपनों को भी साकार किया। गरीबों के लिए इतना बड़ा प्रोजेक्ट चलाने वाला कोई देश नहीं है।

You may have missed