पटना में बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, राजनीतिक दलों का ईवीएम पर सवाल उठाना गलत, चुनाव में होगी कई व्यवस्थाएं

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां जोरों पर है। अपने तीन दिवसीय दौरे पर चुनाव आयोग की टीम बिहार में है। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने चुनाव के दौरान किस तरह की व्यवस्थाएं होंगी, इसकी जानकारी दी। साथ ही ईवीएम को लेकर सवाल उठाने पर भी आपत्ति जतायी और बोले कि ईवीएम पर सवाल उठाना ठीक नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इलेक्शन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और डिस्क्लोज तैयार की गई है। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि चंडीगढ़ की घटना भी देखिए, गड़बड़ी हुई है, ईवीएम में ऐसा नही होता। बिहार में 7.64 करोड़ मतदाता हैं। सौ वर्ष से अधिक के वोटर 21 हजार से अधिक हैं। बिहार में ऐसे भी आवेदन आए हैं जिनकी संख्या 74 हजार है और 18 साल के नहीं हुए हैं। ऐसे वोटर्स अप्रैल में 18 साल के हो जाएंगे तो ये भी मतदान कर सकेंगे। जेंडर रेशियो अब 909 पहुंच गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा की कुल 243 ऐसे बूथ होंगे जहां सिर्फ महिलाएं ही पोलिंग स्टेशन संभालेंगी। 77,397 मतदान केंद्र हैं। कुल 40 हजार बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। दियारा इलाके में भी नाव से पोलिंग कर्मी जायेंगे ताकि वोटर छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि पैसे का कोई खेल नहीं हो इसको लेकर चुनाव आयोग अलर्ट है। वोटर्स के लिए भी हेल्पलाइन पोर्टल की सुविधा दी जाएगी। वोटर्स की ओर से शिकायत मिलते ही बूथों पर मजिस्ट्रेट पहुंचेंगे। पॉलिटिकल पार्टी ने कहा था कि बराबर की सुविधा मिले, इसको लेकर सुविधा पोर्टल की व्यवस्था रहेगी। मनी पावर को कैसे रोकेंगे इसको लेकर तैयारी है।

About Post Author

You may have missed