PATNA : मिशन दक्ष से कमजोर बच्चो को मिली संजीवनी

पटना(अजीत)। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन दक्ष कार्यक्रम ने कमजोर बच्चों को संजीवनी जैसा असर दिखाया है। कमजोर बच्चो को सीखने और पढ़ने में काफी मदद मिल रहा है। राजकीय सम्मान से पुरस्कृत शिक्षण नीतु शाही ने बताया कि शिक्षा विभाग बिहार के आदेशानुसार जिले में वर्ग 1 से 8 वर्ग के छात्र-छात्रा के बीच मिशन दक्ष कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित हो रहा है। मिशन दक्ष एक माह से आज अधिक हो गया है, कमजोर बच्चों में अब काफी सुधार होने लगा है। बच्चे भी काफी उत्साहित रहते है पढ़ने के लिए क्योंकि उन्हें ये क्लास ट्यूशन की तरह लगती है। उन्होंने आगे बताया कि पहले भी इस तरह के कार्यक्रम होती थी। मध्यान भोजन के बाद गुणवत्ता शिक्षा लेकिन इस बार का कार्यक्रम अलग है जो खास है। एक शिक्षक को कमजोर 5 बच्चे गोद लेकर हिंदी, गणित व अंग्रेजी में दक्ष करना है। शिक्षिका नीतू शाही कहती है हमारे बच्चो में काफी सुधार हुआ है, अब वो पढ़ने लगे हैं इस मिशन को हम सभी शिक्षक-साथी सफल बनाने में प्रयास कर रहे है। मिशन दक्ष के बच्चे भी कामयाबी हासिल करने में भरपूर मेहनत कर रहे है।

You may have missed