पालीगंज में भाजपा के पूर्वी मण्डल कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

पटना। पालीगंज में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के इमामगंज बाजार स्थित किसान मैरेज हॉल में पालीगंज पूर्वी मंडल कार्यसमिति का बैठक आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नारायण कुमार ने किया। वही संचालन मंडल महामंत्री रविकान्त शर्मा ने किया। वही इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी की सरकार ने देश को अलग पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। साथ ही देश को आत्मनिर्भर व समृद्ध बनाने का कार्य कर रही है। वही भाजपा के पालीगंज विधानसभा संयोजक विनोद कुमार ने बताया की आगामी लोकसभा के दौरान भाजपा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाये रखने के लिए सलाह मशविरा हेतु कार्य समिति की बैठक आयोजित किया गया है। मौके पर भाजपा के पूर्व पटना जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री निरज तिवारी, रवि कुमार, विधान सभा संयोजक विनोद कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिपक कुशवाहा, जिला के किडा मंच संयोजक राजु सिंह, जिला पवक्ता सूर्यदेव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार, मुन्ना शर्मा, मधुशुदन कुमार, महामंत्री राजकुमार वर्मा, संजय शर्मा, विकास कुमार, रामाकांत शर्मा, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द सिंह व जितेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed