August 12, 2026

जमुई में तेज रफ्तार वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

जमुई। बिहार के जमुई में सड़क हादसा हुआ है। जिले के पिरहिंडा गांव के पास शनिवार की सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिस वजह से पुलिस उसकी पहचान में जुटी है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग एनएच 333ए की है। इस हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया है। जिस वजह से पहचान में दिक्कत हो रही है। उधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना सिकंदरा थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद सिकंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा गांव के पास शनिवार सुबह जब वह शख्स एनएच 333ए से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई है।

You may have missed