नवादा में हैवानियत : 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाया 5 लोगों, हत्या कर प्राइवेट पार्ट में घुसाया चाकू

नवादा। बिहार के नवादा में इंसानियत की सारी हदे पार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से गैंगरेप कर प्राइवेट में चाकू से हमला किया है। वही इस मामले को लेकर DSP द्वारा एक बड़ा खुलासा की गई है। जहां, 26 दिसंबर को बुजुर्ग महिला की गला रेट कर हत्या के मामले में नया मोड़ सामने निकलकर आया है। जहां DSP अजय कुमार ने खुलासा किया है कि महिला के साथ पहले किया गया दुष्कर्म फिर गला रेत कर हत्या व फिर प्राइवेट पार्ट को किया क्षतिग्रस्त इस मामले में 4 अधिक को गिरफ्तार किया गया है। आज नगर थाना में प्रेस वार्ता में कहा गया कि रेप कर हत्या करने के मामले में नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर के रहने वाले सुनील यादव, विपिन कुमार, पिंटू कुमार, वह निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही इन लोगों के द्वारा महिला को ई-रिक्शा पर बैठकर खरीदी बीघा ले गए और फिर बारी-बारी से एक-एक करके सभी लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर महिला की गला रेट कर हत्या कर दी। वही जांच में पुलिस को कई कामयाबी हासिल लगी और उसी के आधार पर पुलिस ने इन शातिर बदमाशों को पकड़ा है। जहां वृद्ध महिला से गैंगरेप मामले का नवादा पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्वेदन कर दिया है। पुलिस ने बताया कि वृद्ध महिला की लाश बरामद हुई थी, जो कि गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी रामदेव चौहान की 60 वर्ष की पत्नी पांचो देवी थी। उसी दिन वह अपने रिश्तेदार के यहां आयी हुई थी। उसी दिन शहर में शहीद चंदन कुमार के अंतिम शव यात्रा में उमड़ी भीड़ थी। उसके पति रास्ता भटक गए थे। वही इसी दौरान कुछ युवकों ने बहला फुसला कर महिला को अपने साथ ई-रिक्शा में बिठाकर ले गए। जहां, देर रात मुख्य आरोपी सुनील यादव ने अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ महिला से पहले रेप किया और उसके प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला। वही इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।
