February 13, 2026

मधुबनी में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, घात लगाए अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के लोहिया घोघरडीहा रोड के पास अपराधियों ने एक युवक के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे इसी क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पहचान सिसवा बरही गांव निवासी मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम की है। मृतक के परिजन ने बताया कि वह देर शाम को घर से दवा लेने के लिए बाजार गया था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस ऊपर गोली चला दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तभी लोगो ने देखा कि वह जमीन पर गिरा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे फुलपरास लाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के परिजन ने बताया कि कई वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था। परिजनों ने जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक मोहम्मद शकील फुलपरास एसडीओ के वाहन चालक था। वही इस घटना की जानकारी फुलपरास थाना को दिया गया। जिसके बाद सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रकिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। वही पुलिस पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

You may have missed