ललन सिंह ने सीएम नीतीश को भेजा इस्तीफा: अभी आधिकारिक ऐलान नहीं, 29 को लगेगी मुहर

पटना। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा की चर्चा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो ललन सिंह ने अपना इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार को भेज दिया है। 29 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेडीयू के कोई भी नेता इस पर औपचारिक रूप से कुछ भी बोल रहा है। लेकिन फिलहाल इस्तीफे पर किसी ने कुछ नहीं कहा। 21 जुलाई 2021 में इन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गए थे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का होता है। ललन सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। 29 दिसंबर को कार्यकारिणी की बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना जाना है। 6 अगस्त 2022 जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी छोड़ी थी। फिर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का साथ छोड़कर अलग पार्टी बना ली थी, जबकि आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को थी। बैठक के बाद से ही ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की चर्चा तेज हो गई थी। बैठक के अगले दिन नीतीश कुमार सिंह लौट आए थे, लेकिन ललन सिंह दूसरे दिन आए। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी दूसरे दिन ही आए थे। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह में सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें बाहर आने लगीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बीच शनिवार देर शाम को मुलाकात हुई थी। ललन सिंह खुद सीएम से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान वित्त मंत्री विजय चौधरी भी साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ललन सिंह को छोड़ने उनके आवास तक खुद गए। वहां नीतीश कुमार ललन सिंह के आवास पर लगभग 10 मिनट तक रुके और दोनों के बीच बातचीत हुई थी। ललन सिंह को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही संकेत दे दिए थे। उपेंद्र ने 6 महीने पहले औरंगाबाद में कहा था- राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अब नाम के जदयू में हैं। वे जदयू के कम और राजद के ज्यादा आदमी हैं। क्योंकि वे वर्तमान में राजद की भाषा बोल रहे हैं। बहुत लोगों को शायद नहीं मालूम होगा, आने वाले समय में सब स्पष्ट हो जाएगा।

You may have missed