मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद की बहन के घर पर बमबाजी; सुतली बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद की बहन के घर बमबाजी की गई है। मौके से सुतली बरामद की गई है। पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। सोमवार की देर शाम काजी मोहम्मदपुर थाना के पंखा टोली के एकलव्य पथ निवासी सियालाल सहनी के घर पर बमबाजी की गई है। घटना के वक्त उनकी पत्नी मंजू सहनी घर पर अकेली थीं। सोमवार की रात 9 बजे जब सियालाल सहनी घर पहुंचे, तब उनकी पत्नी ने मामले के संबंध में उनको जानकारी दी। इसके बाद वो आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी इकट्ठा की। इसके बाद सियालाल सहनी ने मंगलवार की सुबह पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष मनोज साह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से सुतली बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मंजू सहनी ने बताया कि सोमवार की शाम 7 बजे जोरदार धमाका हुआ। हम अंदर थे। आवाज सुनकर हम बाहर निकले। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर बाहर निकले हुए थे। घर के दीवार पर बमबाजी निशान हैं। रात में मेरे पति आए, तब उनको घटना के संबंध में जानकारी दी। रात होने के कारण हम लोग सो गए। सुबह पुलिस को जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस आकर जांच कर रही है। मैं हाजीपुर जिले के एसएनएस कॉलेज में शिक्षक हूं। सांसद अजय निषाद मेरे छोटे भाई हैं। पूरे मामले पर काजी मोहम्मदपुर थाना के दरोगा रामदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि बमबाजी हुई है। सूचना के आलोक पर हम लोग मौके पर आए हैं। यह से सुतली मिली है। आस पास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed