पटना में फंदे से लटकी युवती की लाश बरामद, भाई ने प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप
पटना। राजधानी पटना में एक युवती की लाश उसके प्रेमी के घर से बरामद हुई। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवती बीते दो सालों से एक शादीशुदा पुरुष के साथ लिव-इन मे रह रही थी। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी पूनम कुमारी (22) के रूप में हुई है। वही भाई का कहना है कि 10 दिसंबर को ही पूनम की इंगेजमेंट हुई थी। अगले महीने शादी होने वाली थी। उसके प्रेमी ने ही हत्या कर शव को लटका दिया और सुसाइड का रूप दे रहा है। पूरा मामला पटना के दानापुर थाना इलाके के पूर्वी गोला रोड के गली नंबर 5 का है। नया टोला निवासी फुज्जू यादव उर्फ अमित कुमार पहले से शादीशुदा है और गोला रोड में किराए का मकान लेकर पूनम के साथ लिव इन में रहता था। प्रेमी की 14 साल की बेटी भी है। मृतका के भाई संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11 बजे घर से दानापुर बाजार जाने के बात कहकर उनकी बहन निकली थी। जब शाम तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान दानापुर थाना से मेरी बहन के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का सूचना दी गई। इसके बाद हम लोग अनुमंडल अस्पताल आए। मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की है। फज्जू यादव पूनम की शादी कहीं और तय होने से नाराज था और इसलिए उसने ही बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी। संतोष कुमार ने बताया कि दो साल पहले मेरी बहन उसके बहलाने फुसलाने में आ गई थी। जिसके बाद हम लोगों ने इसका विरोध किया था। लेकिन आरोपी हमारे परिवार को धमकी देता था। फुज्जू यादव पहले से शादीशुदा है। उसके बड़े-बड़े बच्चे हैं। परिवार वालों ने पूनम की शादी छपरा जिला में ठीक कर दी थी। 10 दिसंबर को मेरी बहन का छेका हो गया था। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में फुज्जू यादव को हिरासत में लेकिन पुलिस पूछताछ कर रही है।


