पुनपुन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन : ग्रामीणों ने कहा- फोरलेन सड़क पार करने में होती है दिक्कत……आने-जाने के लिए अंडरपास बने

पटना। राजधानी पटना सहित पुरे बिहार में लोगों की समस्या का निदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वही इसी कड़ी में आज राजधानी पटना के पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना अंतर्गत तुलसीचक गांधी मैदान में जिला प्रशासन का जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। वही मुख्य अतिथि के तौर पर उपविकास युक्त तनय सुल्तानिया, SDM प्रीति कुमारी और अनुमंडल स्तर के सभी पदाधिकारी इसमें शामिल हुए। पुनपुन प्रखंड के पारथु पंचायत में हुए जिला प्रशासन के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया ने कहा कि सरकार की चल रही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन को न केवल जागरूक करना बल्कि उनसे सुझाव लेने का प्रयास किया जा रहा है। वही इसके अलावा जो भी आपके गांव में सरकार की तमाम योजनाएं चल रही हैं, वह आप तक पहुंच रही है या नहीं इसके बारे में जानने के लिए हम सभी पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम करते हैं।
अंडरपास बनाने की मांग
वहीं SDM प्रीति कुमारी ने कहा कि अनुमंडल स्तर के विभिन्न पदाधिकारी को विभिन्न विभागों के लोगों को साफ निर्देश दिया गया है कि सभी सरकार की चल रही योजनाओं से वंचित लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़े व उन तक लाभ पहुंचाएं। वही इस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कल्याणचक के पास फोरलेन के सड़क पार करने को लेकर हो रही परेशानी को रखा गया। तकरीबन दो दर्जन गांव के ग्रामीणों को बहुत तरह की परेशानियां होती हैं, ग्रामीणों ने डीडीसी के सामने लोगों ने अंडरपास बनाने की मांग की है।

You may have missed