गोवर्धन पूजा पर गरजे नित्यानंद राय, कहा- लालू को सिर्फ परिवार की चिंता….भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी

  • बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो गोहत्या पर बैन : नित्यानंद राय

पटना। भाजपा ने बिहार में लोकसभा चुनाव के साथ ही 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। बता दे की पार्टी प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ने का पहले ही ऐलान कर चुकी है। नीतीश कुमार की JDU व लालू यादव की राजद को टक्कर देने के लिए भाजपा कई तरह के पैतरें अपना रही है। वही अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने ऐलान किया है कि अगर बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो गोहत्या पर बैन लगाया जाएगा। बता दे की यह उक्त बाते उन्होंने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित यादवों के मिलन समारोह में कही है। बता दे की भाजपा ने पटना में आज गोवर्धन पूजा के मौके पर यदुवंशी मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें गोवर्धन पूजा के साथ ही राज्य भर से करीब 21 हजार यादव समाज के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। लालू प्रसाद यादव की राजद के खिलाफ भाजपा के इस बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। वह इस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू यादव सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं, जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो गोहत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। वही इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर बीजेपी की सरकार बनी तो अपराधी या तो नेपाल भाग जाएंगे या फिर उनका गया में पिंडदान होगा। बिहार में राम व कृष्ण के वंशज मिलकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। रावण व कंस रूपी सरकार का खात्मा हो जाएगा। उन्होंने नीतीश व लालू की जोड़ी को रावण और कंस की संज्ञा दी।

You may have missed