September 26, 2026

औरंगाबाद में कोलकाता जा रही बस हादसे का शिकार, 15 यात्री घायल

औरंगाबाद। बिहार में दिवाली की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ है। औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के जीटी रोड रतनुआ गांव के समीप रविवार देर रात करीब दो बजे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ शहर के समाजसेवियों ने सभी को बस बाहर निकालकर सदर अस्पताल लाया। अस्पताल में चिकित्सक ने सभी का इलाज किया। दो यात्रियों की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। गंभीर यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। अन्य सभी यात्रियों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति सामान्य बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, सभी यात्री बंगाल के कोलकाता के निवासी हैं। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी गए थे। वाराणसी से बस द्वारा कोलकाता जा रहे थे, तभी रतनुआ गांव के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। नगर थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। सभी घायलों का उपचार किया गया है। सभी वाराणसी से कोलकाता जा रहे थे। सभी यात्री कोलकाता के निवासी हैं।

You may have missed