August 13, 2026

सहरसा में बेखौफ अपराधियों ने बिजली विभाग के जेई को मारी गोली, हालत गंभीर

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में बेखौफ अपराधियों ने बिजली विभाग के जेई को पीठ में गोली मारकर जख्मी कर दिया। जेई को कुल तीन गोली मारी गई है। वहीं, जेई की गंभीर हालत को देखते हुए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक है। जेई पटना का था रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर रात धनतेरस की खरीददारी कर लौट रहे जेई को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जेई को तीन गोली पीठ में लगी हुई है। जख्मी अवस्था परिजनों के द्वारा निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। जहां जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना सिमरी-बख्तियारपपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला के पास की बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी गई है। जख्मी का नाम रवि रंजन कुमार पासवान है, जो पटना का रहने वाला बताया जा रहा है। सिमरी-बख्तियारपपुर में जेई के पद पर कार्यरत थे। आज देर साम धनतेरस को लेकर बाजार से खरीददारी कर घर वापस जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान 3 गोली पीठ में लगी जिससे जेई गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया। वहीं परिजनों के द्वारा जख्मी को नजदीक के पीएचसी ले गया जहाँ डॉ ने जख्मी की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा। लेकिन परिजन निजी नर्सिंग होम में करवाया भर्ती। हालांकि गोली क्यों मारी गयी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं इलाज कर रहे डॉ शैलेंदर कुमार की माने तो जख्मी का नाम रविरंजन कुमार है।इसको तीन गोली पीठ में लगी है गोली अंदर में फंसी हुई है।प्लस बीपी काम नहीं कर रहा है स्थिति नाजुक है।हमलोग लगे हुए हैं। वहीं सिमरीबख्तियारपपुर डीएसपी इम्तियाज अहमद ने बताया कि बिजली विभाग के जेई रविरंजन कुमार को अपराधियों के द्वारा गोली मारी गयी है।किन कारणों से गोली मारी गयी है ये अभी पता नहीं चल पाया है।जांच की जा रही है।

You may have missed