बिहार बेखौफ हुए लुटेरे : बैंक से पैसा निकाल घर जा रही महिला से बदमाशों ने लूटे एक लाख रुपये, दहशत में लोग
बगहा। बिहार में अपराधी के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है. बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है और दिनदहाड़े एक लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये हैं। वही दिनदहाड़े हुए लूट के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के बगहा का है. जहां, पहले से घात लगाए बदमाशों ने स्टेट बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाल घर जा रही महिला को बाइक सवार अपराधियों ने लूट लिए। वही इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। हालांकि, ये पूरी घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गयी है। वहीं, लूट की इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची व पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।


