September 26, 2026

बिहार कांग्रेस के वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला का निधन,राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पटना।बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा वैशाली के जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया।मनोज शुक्ला दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थें।उनके निधन के समाचार से राजनीतिक जगत में शोक की लहर उमड़ पड़ी।मनोज शुक्ला को पिछले दिनों प्रदेश के वैशाली जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया था। जिसके कुछ समय बात से ही वे अस्वस्थ चल रहे थे।लगभग दो दशक से उत्तर बिहार के राजनीति में मनोज शुक्ला की सक्रियता मजबूती से बरकरार थी।उन्होंने हाजीपुर से दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। पहली बार 2005 में लोजपा के टिकट पर उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ा था। उसके बाद 2010 में वे निर्दलीय चुनावी दंगल में उतरे थे।उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए नई दिल्ली से वैशाली के लालगंज स्थित उनके पैतृक गांव जलालपुर लाया जा रहा है। मनोज शुक्ला लोजपा के युवा के प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय महासचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश राठौड़ समेत बिहार के कई बड़े राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

You may have missed