महागठबंधन सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का किया बंटाधार : प्रभाकर

  • गेस्ट फैकल्टी व जेआरएफ के भरोसे चल रहे कॉलेज
  • मंत्री और अधिकारी के बीच 36 का संबंध से शिक्षा का बेड़ा ग़र्क

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया है। मंत्री और अधिकारी के बीच 36 का रिश्ता है। सुधार के नाम पर शिक्षकों को परेशान और अपमानित किया जा रहा है। मिश्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि NDA के शासनकाल में बिहार में जो शैक्षणिक सुधार हुए थे, महागठबंधन की सरकार में चौपट हो गया। कॉलेज शिक्षकों की बहाली अटकी हुई है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की घोर कमी है। पीयू में स्थित इतनी खराब है कि कई विभाग गेस्ट फैकल्टी और जेआरएफ के भरोसे पर हैं। मिश्र ने आगे कहा कि राज्य के शैक्षिक संस्थानों में पठन-पाठन का माहौल नहीं है। कई स्कूल-कॉलेजों में पुस्तकालय नहीं है। पटना जिले के 3486 सरकारी स्कूलों में से 828 में ही पुस्तकालय है। मिश्र ने आगे कहा कि असर में महागठबंधन सरकार के शीर्ष नेताओं को कभी पढ़ाई-लिखाई से खास मतलब नहीं रही। 9वी कक्षा की योग्यता वाले उपमुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं, ये लोग शिक्षा के महत्व को क्या समझेंगे। महागठबंधन सरकार ने राज्य में शिक्षा का बेड़ा ग़र्क कर दिया है।