October 29, 2025

बक्सर रेल हादसे के घटनास्थल पर पहुचें सम्राट चौधरी और अश्विनी चौबे, रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी

  • घायलों से मिलने पीएमसीएच पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बोले- लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता
  • अश्विनी चौबे बोले, ग्रामीणों ने बहुत मदद की जिसके कारण यहाँ बड़ा हादसा होने से टला

पटना। बिहार में बुधवार की रात बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर के रघुनाथपुर में बेपटरी हो गई। इसमें अभी तक 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद बीजेपी के नेता पूरी तरह से एक्टिव हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कहने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई नेता घटनास्थल पर हैं। वहीं नेता- प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पटना के पीएमसीएच में एडमिट घायलों से मिलने पहुंचे हैं। गुरुवार सुबह-सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बक्सर के रघुनाथपुर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। वहां के अधिकारियों से बचाव कार्य की जानकारी भी ली। सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है। रेस्क्यू का एक पार्ट हो गया है। लाइन क्लियर करने का काम शुरू हो गया है। उनका पूरा फोकस इसी बात पर है। वहीं अश्विनी चौबे ने कहा कि 4 लोगों की मौत हुई है। करीब 75 लोगों को चोटें आई है। स्थानीय लोगों ने बहुत मदद की, जिसके कारण घायलों को रेस्क्यू करने में बहुत आसानी हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन भी अलर्ट है। इधर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वक्त सभी को संवेदनशीलता से पेश आना चाहिए।

You may have missed