October 29, 2025

JDU को लगा बड़ा झटका : नीतीश के करीबी नेता भाजपा में हुए शामिल, पूर्व MLC रणवीर ने जदयू से अलग होने का बताया कारण 

पटना। नीतीश कुमार की JDU को बड़ा झटका लगा है। बता दे की CM नीतीश के बेहद करीबी रहे JDU के पूर्व MLC रणवीर नंदन भाजपा में शामिल हो गए। बता दे की बापू सभागार में आज भाजपा की ओर से मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वही इस कार्यक्रम में BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सांसद रवि शंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे। वही भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व MLC रणवीर नंदन ने सार्वजनिक रूप से पार्टी के नेताओं से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं 12 साल तक JDU से जुड़ा रहा। इतने समय में BJP के खिलाफ जो बोला होगा उसके लिए क्षमा मांगता हूं। JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कहा की 30 में 29 दिन पटना में पार्टी कार्यालय में वो बैठते हैं और बयान बाजी करते हैं। ललन सिंह के कारण मैंने अपना इस्तीफा दिया है। वही इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारे बड़े भाई रणवीर नंदन का घर वापसी पर हार्दिक अभिनंदन है। भाजपा हमेशा से सब को साथ लेकर चलती है। आज जय प्रकाश नारायण जी को कितना दुख पहुंचा होगा। जब जय प्रकाश नारायण जी ने जाति विहीन समाज बनाने की बात कही था। जिन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात कही थी। कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का जिन्होंने संकल्प दिलाया था। आज दो बड़े नेता लालू प्रसाद यादव व नीतीश कुमार अपने स्वार्थ, महत्वाकांक्षा, परिवार और भ्रष्टाचार से कमाई हुई गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए कांग्रेस के गोद में बैठकर बिहार की बर्बादी का कहानी लिख रहे हैं।

You may have missed