लोकनायक की जयंती पर जेपी आवास पहुंचे तेजप्रताप: माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, चरखा भी चलाया

पटना। वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने बुधवार को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके आवास जा कर माल्यार्पण किया। उन्होंने चरखा समिति में जा कर खादी का वस्त्र कैसे बनता है। इसे भी देखा। साथ ही चरखा भी चलाया। इससे पहले भी उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने साइकिल यात्रा निकाली थी। तेज प्रताप सबसे पहले पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास से साइकिल पर सवार होकर अपने आवास तक गए। वहां से तेज प्रताप छात्र राजद भारत और उनके संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ साइकिल यात्रा पर निकले थे। जेपी आवास पहुंच कर पौधारोपण किया था। 2 साल पहले तेज प्रताप यादव ने एलपी यात्रा की थी। वो सबसे पहले पटना के गांधी मैदान के पास पहुंचकर जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। इसके बाद वे नंगे पांव जेपी आवास चरखा समिति गए थे। उस समय तेज प्रताप यादव आरजेडी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कहा था कि जिस तरह हमारे पिताजी ने छात्र आन्दोलन में जेपी का साथ दिया था। हम भी उनके साथ खड़े हैं। बिहार में शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर हम छात्रों को एकजुट करेंगे। तेज प्रताप ने पार्टी के ऊपर सवाल पूछे जाने पर कहा- छात्र और जनता ही मेरी पार्टी है।

You may have missed