August 12, 2026

PATNA : राजद कार्यालय के सामने बस ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत

  • ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया, बस की जब्त

पटना। राजधानी पटना में राजद कार्यालय के समीप परिवहन विभाग की बस ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान जक्कनपुर निवासी के रूप में की गई है। बस को जब्त कर लिया गया है। वहीं, बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष अनुप्रिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों को ढूंढा जा रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेजा गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed