पटना में 9.50 लाख की शराब के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कारवाई

पटना। हम नहीं सुधरेंगे के तर्ज पर राजधानी पटना में काम कर रहे है शराब मफियां। बता दे की शराबबंदी वाले राज्य में अवैध शराब धंधेबाजों पर पुलिस की नकेल जारी है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ओडिशा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है। वही बाजार में जब्त शराब की कीमत साढ़े नौ लाख आँकी जा रही है। वही यह पूरा मामला पटना के गर्दनीबाग स्थित अनिशाबाद गोलंबर के पास का है। जहाँ गुप्त सुचना मिलने पर गर्दनीबाग की पुलिस ने एक नए चमचमाते मैक्सो वैन को रुकवाया जिसमे 80 पेटी अंग्रेजी शराब के अवैध खेप के साथ चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही पुलिस के पकड़ में आये चालक ने पूछताछ में बताया है कि वो झारखण्ड से उड़ीसा निर्मित शराब की खेप को लेकर पटना सड़क मार्ग से समस्तीपुर अवैध शराब की खेप को डिलीवरी देने जा रहा था। फिलहाल पुलिस की पुछताछ जारी है। वहीं, इस तस्करी से जुड़े पुरे तार को खंगालने में जुटी है। गौरतलब हो बिहार में शराबबंदी के बाद अबैध शराब का काला कारोबार थमने का नाम हो ले रहा है। वही पुलिस की पैनी निगाह उन तस्करो पर बनी हुई है।

You may have missed