विधानसभा मॉनसून सत्र : तेजस्वी के इस्तीफे की मांग पर अड़े भाजप नेता, भारी हंगामे के बीच सदन स्थगित

पटना। बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। वही मंगलवार को सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जमीन के बदले नौकरी मामले में चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। वही इसके बाद जोरदार शोर गुल शुरू हो गया। तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग करने वाले BJP सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। वही महागठबंधन के सहयोगी दल भाकपा माले शिक्षक बहाली का मुद्दा उठाया।
भारी हंगामे के बीच सदन स्थगित
वही स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने जब विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया। इसके बाद BJP सदस्य वेल में पहुंच गए। वेल में पहुंच कर सभी सदस्य पोस्टर लहराने लगे। वही इसके बाद स्पीकर ने मार्शल से पोस्टर लहरा रहे सदस्यों के हाथ से पोस्टर लेने का आदेश दिया। इसके बाद BJP सदस्य और आक्रोशित हो गए। भाजपा सदस्यों ने वेल में रखे रिपोर्टर टेबल को पीटने लगे। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 2 बजे दिन तक स्थगित कर दी गई।

About Post Author

You may have missed