August 11, 2026

सीतामढ़ी में तेंदुए ने मचाया उत्पाद : खेत में काम कर रहे 2 मजदूरों पर किया हमला, दहशत में गांव के लोग

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में एक तेंदुए ने उत्पाद मचा रखा है। बता दे की शनिवार की सुबह करीब 8 बजे खेत में काम कर रहे 2 लोगों पर तेंदुए ने हमला भी किया है। वही दोनों घायल मजदूरों डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वही यह पूरी घटना डुमरा थाना इलाके के भौप्रसाद गांव की है। वही इस मामले को लेकर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई थी। सूचना के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वही इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बता दे कि इस इलाके में जनवरी महीने में 6 लोगों पर बाघ ने हमला किया था। दर्जनों जानवरों को निवाला बनाया था। महीनों वन विभाग की टीम के द्वारा कोशिश के बावजूद बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। वही इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही डुमरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुट गई है।

You may have missed