February 25, 2026

PATNA : ट्रेनों में यात्रियों के साथ लूट-पाट करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, आठ अन्य की तलाश जारी

पटना। बिहार में अपराधिक घटनाएं अपने चरम पर है। बेखौफ अपराधी आए दिन रेल यात्रियों के साथ लूट-पाट की घटना को अंजाम दे रहे है। वहीं इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेल पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। वही रेल पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अपराधियों को गिरफ्तारी कर रही है। वही इसी क्रम में आज पटना रेल पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई है। दरअसल, पटना रेल पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के साथ डकैती और लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही इन मामलों में रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वही इस मामले की जानकारी रेल SP अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने दी है। रेल पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 3 कट्टा, यात्रियों से लुटे गए 7 मोबाइल और बैग बरामद किया है। वही पटना पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पुष्टि करते हुए रेल SP ने बताया कि दोनों अपराधी बख्तियारपुर और चंपापुर ओल्ड के बीच में डकैती की घटना को अंजाम देते थे। वहीं जब यात्रियों ने इसका विरोध किया तो यात्रियों से मारपीट कर घायल कर दिया और सामान को लूट कर फरार हो गए थे। वहीं पूछताछ में दोनों अपराधियों ने खुलासा किया कि कुल 9 से 10 की संख्या में अपराधी थे और डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए बख्तियारपुर से पहले ही हो ट्रेन में चढ़ चुके थे और जैसे ही चंपापुर हॉल्ट के पास गाड़ी पहुंची वहां पर चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोका गया और लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

You may have missed