करणी सेना की अध्यक्ष ललिता सिंह BJP में हुई शामिल, बोली- भाजपा में महिलाओं को मिलाता है सम्मान

पटना। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बिहार प्रदेश की महिला अध्यक्ष ललिता सिंह चौहान ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। वही BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ललिता सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वही BJP ऑफिस में आयोजित मिलन समारोह में ललिता सिंह के साथ 500 अधिक अल्पसंख्यक महिला समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन किया। BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सभी महिलाओं को भाजपा से जुड़ने पर बधाई दी और कहा कि नारी शक्ति के जुड़ने से पार्टी और मजबूत होगी। महिलाओं को पार्टी में मान-सम्मान के साथ उचित स्थान दिया जाएगा। जिस विचारधारा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उसमें इन महिलाओं का सहयोग मिलता रहेगा तो भारत श्रेष्ठ जरूर होगा। उन्होंने कहा की अगर भारत श्रेष्ठ होगा तो हम लोग बिहार को भी श्रेष्ठ करने में सफल होंगे। वही इसके साथ ही हम 2024 के चुनाव में 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का संकल्प लेते हैं। वही भाजपा में शामिल होने के बाद ललिता सिंह चौहान ने कहा कि मैं भाजपा में इस वजह से शामिल हुई हूं क्योंकि BJP में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। भाजपा महिलाओं के लिए हमेशा नई नीति लेकर आती है। चाहे वो घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम हो या जन धन योजना हो। वही भाजपा हमेशा महिलाओं की समान की बात करती है। आगे उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के बारे में मैंने अभी नहीं सोचा है। पहले अपने क्षेत्र में काम करेंगे फिर चुनाव के बारे में सोचेंगे। राजनीति में आने के मकसद बस समाज सेवा और महिलाओं के लिए काम करना है। पाटलिपुत्र से भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि आज बड़े संख्या में बिहार की महिलाओं ने BJP पार्टी से जुड़ने का कदम उठाया है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आज हमारी पार्टी पूरे देश में नंबर 1 पर है। हम लोग लगातार जनता के बीच जाकर काम कर रहे हैं। बिहार जो गर्त में चला गया है, उसे बाहर निकालने के लिए सम्राट चौधरी लगातार काम कर रहे हैं। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हम आने वाले समय में 2024 और 2025 के चुनावी चुनौतियों को पार कर के जीत दर्ज करेंगे।

About Post Author