August 11, 2026

पटना में ईंट लदे ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला को कुचला, अस्पताल में भर्ती

पटना। राजधानी पटना के दानापुर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। हादसा शुक्रवार की सुबह दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट मोड़ पर हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश में था। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने चालक सहित ट्रेक्टर को पकड़ लिया। घायल महिला को दानापुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने फर्स्ट ऐड के बाद घायल को पटना के रस्वंशी नगर स्थित जय प्रकाश नारायण अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की पहचान उनके गले में पहने सेवा संगिनी के पहचान पत्र से हुआ। जिसमें पता चला की जख्मी महिला नासरीगंज निवासी उमेश प्रसाद की पत्नी सुमन देवी हैं। दानापुर अनुमंडल अस्पताल में जख्मी महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर के टायर चढ़ने से महिला का दोनों पैर बुरी तरह से घायल हो गया है। पैर की स्थिति बहुत खराब है, हो सकता है पैर काटना भी पड़े। फर्स्ट ऐड का इलाज करने के बाद महिला को पटना के हड्डी अस्पताल भेज दिया गया है।

You may have missed