September 17, 2025

बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए सम्राट चौधरी, पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर दी जानकारी

पटना। बिहार बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल गया है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तत्काल प्रभाव से सम्राट चौधरी को बिहार का अध्यक्ष बनाया है। बता दें एनडीए की सरकार में सम्राट चौधरी पंचायती राज विभाग के मंत्री थे। सम्राच चौधरी वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तरफ से पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि, बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अगुस्त महीने में  बिहार में सत्ता से हटने के बाद बीजेपी की दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में आगामी आम चुनाव में बिहार की 40 में से 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए संगठन को मजबूत करने और सांगठनिक स्तर पर बड़े बदलाव करने पर सहमति बनी। इसमें नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चयन भी शामिल था।  हालांकि, उस समय इसका ऐलान नहीं किया गया था। लेकिन, अब आज इसका आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया गया है।

You may have missed