February 14, 2026

जमुई में पुलिस दो सीरियल किसर को किया गिरफ्तार, नाबालिक लड़कियों को बनाते थे शिकार

जमुई। बिहार के जमुई में इन दिनों महिलाओं को सीरियल किसर का खौफ सता रहा है। ये सीरियल किसर कहीं से भी आते हैं और गंदी हरकत कर फरार हो जाते हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान ऐसी दो घटनाएं सामने आ चुकी है। पिछले हफ्ते जमुई सदर अस्पताल में एक महिला कर्मचारी से जबरन किस करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार को झाझा शहर के एक मोहल्ले में सेम नेचर की दूसरी घट गई है। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर एक बजे एक नाबालिग लड़की अपने घर के सामने काम कर रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक आया और उससे छेड़खानी करने लगा। नाबालिग ने विरोध किया तो युवक उस जबरन किस कर भाग गया। नाबालिग लड़की ने तुरंत इसकी सूचना स्वजन को दी। इस मामले को लेकर पिता ने झाझा थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्यकर्मी से अश्लीलता
वहीं, एक सप्ताह पूर्व जमुई सदर अस्पताल परिसर में फोन पर बात कर रही एक महिला कर्मचारी को जबरन किस करने का एक और मामला सामने आया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें एक युवक अस्पताल परिसर की दीवार अंदर प्रवेश करता है और महिला के पीछे से जाकर जबरन किस कर लेता है। इस घटना के बाद पूरे जिले में दहशत फैल गई। पुलिस लगातार आरोपित की तलाश कर रही थी, लेकिन उसकी पहचना नहीं हो पा रही थी। शनिवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किस करने वाला आरोपित युवक पुरानी बाजार का मु फैयाज अंसारी है। हालांकि, जिले में दिनदहाड़े एक तरह की दो घटना से महिलाएं और लड़कियां डरी हुई है।

You may have missed