January 27, 2026

गोपालगंज : वज्रपात के चपेट में आने से 4 मजदूर झुलसे, एक की मौत, अन्य तीन का चल रहा इलाज

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिलें में वज्रपात से ईंट भट्ठा पर काम कर रहे 4 मजदूर झुलस गए। वहीं एक महिला मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य मजदूरों को तत्तकाल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज चल रहा। वही मृतका की पहचान झारखंड के रांची निवासी तुलसी महली के पत्नी पुष्पा देवी बताई जा रही है। वही यह पूरी घटना जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा ग़ांव के पास स्थित ईंट भट्ठा पर घटी। बता दे की कुचायकोट थाना क्षेत्र के महुअवा ग़ांव के पास स्थित ईंट भट्ठा पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से ईंट भट्ठा पर काम कर रहे चार मजदूर चपेट में आ गया। जिसमें एक महिला पुष्पा की मौत हो गई। जबकि अन्य 2 महिला झारखंड के रांची निवासी मनसा बरला की की पत्नी फूलमती बरला, शांति देवी और एक पुरूष उचकागांव प्रखंड के पिपराही गांव निवासी छविला महतो के बेटा भुआली महतो बुरी तरह झुलस गए। वहीं ईंट भट्ठा पर काम कर रहे अन्य मजदूरों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सभी झुलसे मजदूरों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज डॉक्टर के देख रेख में चल रहा है। वही पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

You may have missed