डीजे बना मौत का कारण : सुहागन होने से पहले उजड़ गया दुल्हन का घर, दुल्हे की हृदय गति रुकने से गई जान

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी में बुधवार को जयमाला के दौरान दूल्हा स्टेज पर ही बेहोश हो गया। वही इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गई। मिली जानकरी के मुताबिक, शादी में तेज आवाज में DJ बज रहा था। इस आवाज की वजह से दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है। वही यह पूरी घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव की है। बता दे की दूल्हे ने कई बार DJ को दूर ले जाने को कहा, लेकिन लोगों की लापरवाही के कारण जयमाल खत्म होते ही दूल्हा अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर गया। वही इस घटना के बाद परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वही मृतक की पहचान परिहार के मनिथर गांव वार्ड-9 के रहने वाले स्वर्गीय गुदर राय के बेटे सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि स्टेज पर जयमाल के बाद दोनों अपने रिश्तेदार, परिवार और दोस्तों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान अचानक दूल्हा बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। दूल्हे की तरफ से आए लोग बिना खाना खाए लौट गए। वही सुरेंद्र के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। अपने 3 भाइयों में वो सबसे छोटा था। बता दे की सुरेंद्र रेलवे ग्रुप डी की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। स्थानीय लोग बार-बार यही कह रहे थे कि सुरेंद्र के कहने पर अगर DJ को बंद कर दिया गया होता तो शायद यह घटना नहीं हुई होती।

You may have missed